फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम और मोबिक्विक के जरिए खाते से उड़ाए

विज्ञापन
hundred rupees new note
विज्ञापन
हल्द्वानी। जालसाजों ने पेटीएम और मोबीक्विक के माध्यम से व्यवसायी के खाते से 54 हजार रुपये उड़ा दिए। व्यवसायी ने बैंक से संपर्क कर एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया है। शिव विहार कॉलोनी निवासी व्यवसायी नारायण सिंह शनिवार को अपनी पासबुक अपडेट कराने कैनरा बैंक गए तो पता चला कि विभिन्न एप के माध्यम से उनके खाते से सात बार में 53980 रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने तत्काल बैंक अधिकारियों से संपर्क कर एटीएम कार्ड बंद कराया। नारायण ने बताया कि उन्होंने कई दिन बाद पासबुक में एंट्री कराई। देखा कि 24 जनवरी को चार बार में 39980 रुपये, 25 जनवरी को दो बार में छह हजार, एक फरवरी को पेटीएम के जरिये आठ हजार निकाले गए थे। इस बीच बैंक का एसएमएस भी खाताधारक को नहीं मिला। वह रविवार को पुलिस से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन


पेटीएम एवं मोबीक्विक के जरिये खाते से उड़ाये 54 हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें