फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टों में ले जा रहे थे देसी शराब, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला थाना पुलिस ने दो तस्करों को 107 देसी शराब के पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री करने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही है। शुक्रवार को चीता पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को रेलवे अंडरपास के पास एक संदिग्ध व्यक्ति सफेद कट्टे में कुछ ले जाते हुए नजर आया। पुलिस को देख वह तेज कदमों से चलने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को रोककर कट्टे की तलाशी तो उसमें देसी शराब के 56 पव्वे बरामद हुए। आरोपी की पहचान जय सिंह भंडारी निवासी बीईजी कैंप रोड, रायवाला, जिला देहरादून के रूप में हुई है। रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि पुलिस की एक दूसरी टीम ने वुड्स होटल से कुछ दूरी पर एक संदिग्ध व्यक्ति को कट्टे में कुछ ले जाते हुए देखा। पुलिस टीम ने व्यक्ति को रोका तो वह घबरा गया। पुलिस ने जब कट्टे की तलाशी ली तो उसमें देसी शराब के 52 पव्वे हुए। आरोपी की पहचान भगवान सिंह रावत निवासी वैदिक नगर-3 रायवाला, जिला देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी भगवान सिंह ने बताया कि वुड्स होटल के पास उसकी चाय की दुकान है। दुकान पर ही वह देसी शराब बेचा करता था। रायवाला थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें