फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने जनजागरण यात्रा निकालकार भरी चुनावी हुंकार

विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन से बाजार में जनजागरण पद यात्रा निकालते प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदिया? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनविरोधी नीतियों का खामियाजा आम आदमी भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि देश में मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है। केंद्र और राज्य की सरकार कोरी घोषणाओं से जनता को छलने का काम कर रही है। उन्होंने एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।
विज्ञापन

देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अगुवाई में कांग्रेस ने जनजागरण यात्रा निकाली। यात्रा रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन से शुरू होकर हरिद्वार रोड, चंद्रभागा पुल से होते हुए चंद्रेश्वरनगर में दुर्गा मंदिर चौक स्थित सभा स्थल पर पह़ुंची। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश जोशी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने कहा कि आज देश में पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल समेत कई जरूरी वस्तुओं के दाम रिकार्ड स्तर तक बढ़ गए हैं। सरकार मंहगाई को काबू करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। देश का युवा बेरोजगार है। प्रदेश की भाजपा सरकार विभागों में रिक्त पदों को भरने की हवा हवाई घोषणा कर जनता को छलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी को कांग्रेस के मुख्य मुद्दे होंगे। जनजागरण रैली में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव मदनमोहन शर्मा, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण,कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, ब्लॉक अध्यक्ष श्यामपुर देवेंद्र रावत, पार्षद मनीष शर्मा, राकेश मियां, भगवान सिंह पंवार, सत्येंद्र पंवार, रूकम पोखरियाल, सरोज देवराड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें