फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महानगर कांग्रेस कमेटी ने संसद के सामने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी सांसदों के साथ हुई धक्का-मुक्की को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने झूठी एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर नारेबाजी की।



शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व जयेंद्र चंद्र रमोला ने कहा कि संसद में भाजपा सांसदों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य सांसदों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए ओछी राजनीति का परिचय दिया है।
विज्ञापन


हताशा में उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई है। यह डॉ. आंबेडकर के विषय में गृहमंत्री अमित शाह की अपमानजनक टिप्पणियों से ध्यान हटाने और असहमति की आवाज को दबाने का कुचक्र रचा गया है।



कांग्रेस डॉ. आंबेडकर की न्याय और समानता की विरासत के प्रति प्रतिबद्ध है। उनके अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दीप शर्मा और सुधीर राय ने कहा कि देश के हर वर्ग का व्यक्ति डॉ. आंबेडकर का सम्मान करता है।
विज्ञापन


देश के गृहमंत्री का संविधान निर्माता के विषय में आपत्तिजनक बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अन्य सांसदों के साथ गृहमंत्री के इस बयान के खिलाफ आंदोलन किया, तो धक्का-मुक्की कर उन पर ही एफआईआर दर्ज करा दी गई है। कांग्रेस इस दुष्कृत्य के लिए गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करती है। इस मौके पर संजय गुप्ता, मदन मोहन शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, ललित मोहन मिश्र, चंदन पंवार, ऋषि सिंघल, दीपक जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें