फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अनिकेत को मिला उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुमानीवाला स्थित डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के कक्षा नौ के छात्र अनिकेत अवस्थी को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए उत्तराखंड बाल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार देहरादून स्थित आरआरडीसी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वर्चुअल संबोधन और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना व महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की उपस्थिति में दिया गया। अनिकेत उत्तराखंड कराटे अकादमी ऋषिकेश से कराटे का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके कराटे कोच राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि अनिकेत ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर की कराटे प्रतियोगिताओं में कई पदक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सहगल सहित अन्य शिक्षकों ने खुशी जताई है। कहा कि खेल क्षेत्र में कॅरिअर बनाने वाले छात्र-छात्राओं को इससे प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें