फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मविश्वास से जीवन में मिलती है सफलता

Sun, 28 Aug 2016 02:01 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
स्पेशल ओलंपिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्पेशल ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले विशेष आवश्यकता वाले छात्र-छात्राओं का दो दिवसीय चयन कैंप शनिवार से श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में शुरू हो गया। चयन कैंप में प्रदेश की 30 टीमों के 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फाइनल चयन रविवार को होगा। प्रदेश स्तर पर चयनित खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड स्पेशल ओलंपिक के निदेशक बीएस मेहता ने बताया कि स्टेट सलेक्शन कैंप साफ्ट बाल एंड एथलीट सेलेक्शन कैंपस के बाद इसमे चयनित खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप एथलेटिक्स जयपुर में 25 से 29 अक्तूबर तक प्रतिभाग करेंगे। साफ्ट बाल में चयनित खिलाड़ी 24 से 29 सितंबर तक भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। 25 मीटर दौड़, 25 मीटर वॉक, 50 मीटर दौड़ व 50 मीटर वॉक एवं साफ्टबाल थ्रो में रविवार को फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा। 

इससे पहले भरत मंदिर इंटर कॉलेज मेें स्टेट सेलेक्शन कैंप का उद्घाटन एसडीएम कुश्म चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि शारीरिक असक्षमता किसी तरह का अवरोध नहीं है। यदि आत्मविश्वास है तो जीवन में सफलता मिलना तय है। विशिष्ट अतिथि दीप शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर स्वस्थ मष्तिक का निर्माता होता है। ज्योति विशेष विद्यालय की अधीक्षिका कमलेश भाटिया, प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत व डीडी तिवारी व आईडी जोशी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. सुनील थपलियाल, विमला रावत, रामकृपाल गौतम, अशोक अग्रवाल, बृजपाल राणा, अरविंद जैन, श्रीचंद शर्मा, सुनील प्रभाकर, प्रेम भाकुनी, मनीष रावत, संदीप मेहता व मालिनी, शशि राणा व सत्य नारायण आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें