फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी पुलिस ने गंगा घाटों और तटों पर चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्नघाट पर साफ अभियान चलाते थाना मुनिकीरेती के पुलिस कर्मी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। टिहरी एसएसपी तृप्ति भट्ट के निर्देश पर 15 दिवसीय गंगा स्वच्छता व आपदा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिसकर्मियों की मदद से गंगा घाटों और तटों की सफाई कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को थाना मुनिकीरेती पुलिस और जल पुलिस ने मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्न घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने नदी किनारे घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने, नदी किनारे रहने वाले लोगों को आपदा के दृष्टिगत सतर्क एवं जागरूक करने, नदी घाट पर शराब आदि मादक पदार्थों का सेवन न करने व अन्य किसी व्यक्ति द्वारा ऐसा कृत्य करने पर पुलिस को सूचना देने, किसी भी दुर्घटना के संबंध में पुलिस को तत्काल सूचना देने, नदी की स्वच्छता, पवित्रता को बनाए रखने तथा भू-कटाव को रोकने के लिए नदी किनारे वृहद रूप से पौधरोपण करने और नदी की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर नरेंद्रनगर सीओ आरके चमोली, प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार सैनी, उप निरीक्षक सतेन्द्र भंडारी, उपनिरीक्षक विकास शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें