फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते चलते, मेरे यह गीत याद रखना कभी अलविदा ना कहना.....

विज्ञापन
विज्ञापन
चलते चलते, मेरे ये गीत याद रखना कभी अलविदा ना कहना...जैसे सुपरहिट गीत गाने वाले बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार बप्पी लाहरी का निधन हो गया है। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट परिवार की ओर से पूर्णानंदघाट मुनिकीरेती में बॉलीवुड के गोल्डमैन संगीतकार बप्पी लाहिरी को श्रद्धांजलि दी गई। सांध्यकालीन गंगा आरती में दो मिनट को मौन रखा गया। उनकी आत्म शांति के लिए ट्रस्ट की ओर से गंगा में दीपदान कर प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

ट्रस्ट के पदाधिकारी शांति सिंह ने कहा कि बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिरी का जाना मतलब एक युग का अंत। उन्होंने हमारे दिलों पर राज किया और आगे भी करते रहेंगे। उनकी कमी कभी कोई पूरी नहीं कर सकता। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट परिवार बॉलीवुड के संगीतकार बप्पी लाहिरी के निधन से मन ही मन बहुत ही दुखी है। गंगा मैया से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। इस दौरान डॉ. ज्योति शर्मा, सुशीला सेमवाल, सोनिया राज, अपर्णा शर्मा, प्रीति अग्रवाल, मंजू देवी, उषा देवी, सुनीता, अनीता और सरिता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें