फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: श्रावण मास में इन दिनों नीलकंठ धाम में भक्तों की भीड़, सक्रिय हुए चेन स्नैचिंग गिरोह

Thu, 29 Jul 2021 10:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो राजीव कुमार, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावण मास में इन दिनों नीलकंठ धाम में सैकड़ों श्रद्धालु दर्शनार्थ के लिए आ रहे हैं। धाम में बढ़ रही भीड़ के कारण यहां चेन स्नेचिंग गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। बीते मंगलवार को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह के चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन चारों के खिलाफ थाना लक्ष्मणझूला में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।

विज्ञापन


थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि बीते मंगलवार को पीयूष जोशी पुत्र देवेंद्र जोशी निवासी सी-57 न्यू भारत, नगर भिवानी, हरियाणा, निवासी ने थाने में एक तहरीर देते हुए बताया कि बीते 26 जुलाई को नीलकंठ मंदिर धाम में उनकी मां सुनीता जोशी दर्शन के लिए गई थी।

दर्शन के दौरान तीन-चार अज्ञात महिलाएं उनकी मां की गले से चेन छीनकर भाग गई। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। बीते मंगलवार को पुलिस टीम ने नीलकंठ टैक्सी स्टैंड के पास ममता (35), कमलेश (30), पूजा (18) और सुमन (20) निवासी मोहल्ला राम कॉलोनी, थाना सदर, जिला रेवाड़ी, हरियाणा निवासी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें