श्यामपुर खदरी खड़क माफ में सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि।
- फोटो : RISHIKESH
श्यामपुर। ग्राम सभा खदरी खड़क माफ के चोपड़ा फार्म, प्रगतिपुरम, भागीरथीपुरम में क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान के क्षेत्र में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सड़कों और मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ में कार्यक्रम के दौरान ब्लाक प्रमुख डोईवाला भगवान सिंह पोखरियाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख केएस राणा सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। ब्लाक प्रमुख डोईवाला भगवान सिंह पोखरियाल ने कहा खदरी डोईवाला का प्रथम ब्लॉक है जिसको सीसीटीवी जोन में तब्दील किया है। बीना चौहान ने कहा कि क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगने से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर लगमा लगेगा। इस मौके पर लक्ष्मण चौहान, विनोद चौहान, वार्ड मेंबर राजेंद्र चौहान, लक्ष्मण राणा, पूर्व प्रधान मुनेंद्र रयाल, सरोप सिंह पुंडीर, मानवेंद्र कंडारी, राजेश व्यास, संजीव चौहान समाजसेवी नवीन नेगी, अनिल रावत, रामस्वरूप राणा कोटी, महावीर उपाध्याय, मुकेश पांडे, श्रीकांत रतूड़ी, अनूप रावत आदि उपस्थित थे।