फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणीघाट में पर्यटकों की जान के साथ हो रहा खिलवाड़

विज्ञापन
त्रिवेणीघाट पर राफ्ट संचालक इस तरह से कर रहे लोगों की जान के साथ खिलवाड़। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। त्रिवेणीघाट पर राफ्ट संचालक स्थानीय लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में राफ्ट संचालक मानकों को ताक पर रखकर लोगों को राफ्टिंग की सैर करवा रहा है। स्थानीय प्रशासन इन पर नकेल कसने के बजाय इस ओर उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन

त्रिवेणीघाट पर इन दिनों आस्था पथ पर सिंचाई विभाग की ओर से निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान आस्था पथ की नींव पर आस्था पथ सुरक्षा दृष्टिगत ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। गंगा का बहाव तेज होने के कारण दूसरी छोर पर सिंचाई विभाग ने जेसीबी की मदद से गंगा की धारा को मोड़ने का प्रयास किया। गंगा किनारे दूसरी ओर कार्य कर रहे मजदूरों के लिए राफ्टिंग की मदद से विभाग राहत सामाग्री पहुंचाता था। लेकिन यहां राफ्ट संचालक विभाग के काम को छोड़ अपना मुनाफा कमाने में जुट गया है। नव वर्ष पर राफ्ट संचालक ने घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ने से उनसे राफ्टिंग की सवारी करने का सौ-सौ रुपये शुल्क ले लिया। यही नहीं संचालक ने लोगों की जान जोखिम में डालकर बिना सुरक्षा उपकरण से लोगों को राफ्टिंग करवाई।
विज्ञापन

-मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो इसको रोका जाएगा और राफ्ट संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रितेश शाह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें