क्रिसमस के मौके पर तपोवन स्थित सराय चर्च पर सुबह से शाम तक बूढे़, बच्चे और नौजवानों की भीड़ रही। इस दौरान लोगों ने प्रभु यीशु के सामने मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की। बच्चों ने एक दूसरे को उपहार भेंटकर खुशी जताई।
आईडीपीएल स्थित सामुदायिक केंद्र में एंटीबायोटिक्स क्लब ने क्रिसमस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर सपना, सृष्टि, अर्पिता, खुशी, रूपा, आराधना, तनु, हर्षित, अमित, दलीप, सोनू, अंकित, पारुल और अकुल ने प्रभु यीशु पर नृत्य नाटिका और पंजाबी, गढ़वाली लोकगीतों की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर आईडीपीएल महाप्रबंधक जीएस बेदी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, एचएन सिंह, डीपी थापा, हरिशंकर तिवारी, बलवंत सिंह, अंजली सिंह, राजू पांडे, रीमा, अर्जुन सिंह, शिला सिंह, पार्वती, सुशीला राणा, पुष्पा, सुनीता, गुरुबिंदर सिंह, दीपक धमांदा आदि मौजूद थे।