फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो बंद घरों को खंगाला

Thu, 09 Mar 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/डोईवाला।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
चोरों ने सोमवार दिनदहाड़े दो बंद पड़े मकानों में सेंधमारी कर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन की बात कह रही है।  
विज्ञापन


   
लालतप्पड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के माजरीग्रांट और जौलीग्रांट पुलिस चौकी क्षेत्र के भानियावाला में चोरों ने दो बंद मकानों में सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया। माजरीग्रांट आमवाली गली में आर्डिनेंस फैक्ट्री, देहरादून में कार्यरत फतेह सिंह का मकान है। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे उनकी पत्नी ऊषा देवी किसी के घर गई थीं।

शाम करीब साढ़े छह बजे वापस घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि अलमारी से सोने के जेवरात और करीब बारह हजार रुपये चोरी हुए हैं। ग्राम प्रधान किरन पाल ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

  दूसरी वारदात, जौलीग्रांट पुलिस चौकी के भानियावाला क्षेत्र में हुई। प्राईवेट फैक्ट्री में काम करने वाले बद्रीश कालोनी, भानियावाला के सुरेश गुसाईं और उनकी पत्नी शाम को जब काम से लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा व भीतर रखी अलमारी टूटी मिली। उन्होंने बताया कि अलमारी में रखा पर्स गायब था और गुल्लक भी टूटे थे। पर्स में सोने की चेन और गुल्लक में करीब तीन चार हजार रुपये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें