फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की निर्मलता एवं स्वच्छता पर बन रही डॉक्यूमेंट्री

Sun, 20 Dec 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए जी ग्रुप ने क्रिएटिव प्रोडक्शन और इंप्रेशन ग्रुप के बैनर तले गंगा सोल ऑफ इंडिया डॉक्यूमेंट्री के कुछ दृश्य स्वर्गाश्रम स्थित चौरासी कुटिया में फिल्माए। गोमुख से लेकर गंगा सागर तक बन रही डॉक्यूमेंट्री में बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा एंकर का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन


जिसमें वह दर्शकों को गंगा प्रदूषण और गंगा तटीय इलाकों के बारे में जानकारी देती हुई दिखाई देंगी। शनिवार को ग्रुप ने डॉक्यूमेंट्री के कुछ दृश्य राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क क्षेत्र के चौरासी कुटिया में फिल्माया। जिसमें दीया मिर्जा चौरासी कुटिया में पार्क प्रशासन से बातचीत करती हुई नजर आ रही है।

ग्रुप सदस्यों के जानकारी के मुताबिक डॉक्यूमेंट्री गंगा में बढ़ रही प्रदूषण के चिंता को लेकर फिल्माई गई है। दस एपिसोड वाली डॉक्यूमेंट्री में गोमुख से लेकर गंगासागर तक गंगा किनारों के दृश्य फिल्माए जा रहे हैं। जिसे दर्शक दो महीने बाद जी टीवी पर देखेंगे। ग्रुप सदस्यों के मुताबिक रविवार को डॉक्यूमेंट्री के दृश्य पार्क क्षेत्र चीला में फिल्माए जायेंगे।
विज्ञापन



गंगा आरती में किया प्रतिभाग
लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम शूटिंग करने आई बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा शनिवार शाम परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची। उन्होंने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। स्वामी ने मिर्जा को रुद्राक्ष को पौधा भेंट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें