फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने फूंका सलमान खुर्शीद का पुतला

विज्ञापन
नेपालीफार्म तिराहे पर सलामन खुर्शीद का पूतला फूंकते भाजपाई। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
रायवाला। भाजपा श्यामपुर मंडल कार्यकर्त्ताओं ने नेपाली फार्म तिराहे पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका। सलमान खुर्शीद की विवादित पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश रावत ने कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी पुस्तक में हिंदुओं की तुलना बोको हराम व आईएसआई जैसे आतंकवादी संगठनों से की है, जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि चुनाव आने पर कांग्रेस नेता भले ही जनेऊ डालकर मंदिरों में घूमते हैं। लेकिन वास्तव में कांग्रेस पार्टी हमेशा हिंदू विरोधी रही है। गुस्साए कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस पार्टी व सलमान खुर्शीद के विरुद्ध नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। पुतला फूंकने वालों में मंडल महामंत्री भूपेंद्र रावत, मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान, सतपाल सैनी, सोबन कैंतुरा, नीलम चमोली, आयुष रावत, रामरतन रतूड़ी, शमा पंवार, प्रिंस रावत, अंकित बहुखंडी, बिजेंद्र राणा, वेद प्रकाश ग्वाडी, मानसिंह कलूड़ा , मोनिका जुयाल, दीपक बिष्ट, दीपक रावत, संजय व्यास, प्रदीप धस्माना, लक्ष्मी गुरुंग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें