फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भागीरथी हाउस ने जीती स्पोर्ट्स मीट की ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। शाकुंभरी शिशु विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट प्रतियोगिता का समापन हुआ। 17 से 19 नवंबर तक चली प्रतियोगिता में छात्रों ने खेल मैदान में दमखम दिखाते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क का परिचय दिया। भागीरथी हाउस ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। गंगा हाउस द्वितीय और सरस्वती हाउस तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

समापन अवसर पर आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में बिमला नथानी ने विजेता खिलाड़ियो को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में छिद्दरवाला क्षेत्र के चार गांवों के जनप्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। इनमें छिद्दरवाला के ग्राम प्रधान गोकुल रामोला, चकजोगीवाला के ग्राम प्रधान मोहर सिंह असवाल, जोगीवाला माफी के शैलेंद्र रांगड़ और विजेंद्र रावत शामिल रहे।
विज्ञापन

विद्यालय संयोजक रमेश चंद्र नथानी, एडमिन मनोज बहुगुणा और प्रधानाचार्या आंचल ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता हाउस को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आलोक चमोली, सौरभ रावत, मीना सेमवाल, पूजा, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें