फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
टीएचडीसी लिमिटेड की ओर से संचालित सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास में आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं और निर्णायकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में हर्षिता ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय, अवनी ने तृतीय, दिव्यांशी ने चतुर्थ और हिमांशी ने पंचम स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में सृष्टि रतूड़ी प्रथम, सांची चोपड़ा द्वितीय, शिवानी सेमवाल तृतीय, अंशिका नौटियाल चतुर्थ और सोनाक्षी राणा पंचम स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में छात्रों ने निबंध के माध्यम से भ्रष्टाचार और सतर्कता से जुड़े विचार रखे जबकि चित्रों के जरिये सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, उपप्रधानाचार्य डॉ. नागेंद्र पोखरियाल, सीमा कटारिया ने निभाई। इस अवसर पर टीएचडीसी के उपमहाप्रबंधक अनिल मुंडु, अशोक शर्मा, नेहा माल्यान, अनिल भंडारी, योगेश देवली आदि अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें