फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशधारकों को मिलेगा 9 प्रतिशत का लाभांश

विज्ञापन
उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक सभा को संबोधित करते सचिव एसएस राणा। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ऋषिकेश के सामान्य निकाय की वार्षिक सभा आयोजित की गई। इसमें बैंक के अध्यक्ष सीएम सेमवाल ने बताया कि इस वर्ष बैंक के शुद्ध लाभ में 53 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस कारण अंशधारकों को 9 प्रतिशत लाभांश देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि बैंक निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सभा की अध्यक्षता करते हुए बैैंक अध्यक्ष सीएम सेमवाल ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में संचालक मंडल की ओर से संपादित कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सचिव एसएस राणा ने संचालक मंडल की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड कोआपरेटिव बैंक की ओर से 18 हजार से अधिक सदस्यों को बैंकिंग सेवा का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष के सापेक्ष बैंक निक्षेप में 15 प्रतिशत और ऋणों में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्तमान में बैंक का कुल एनपीए शून्य है। बैंक की ओर से प्रधानमंत्री आवास ऋण भी दिया जा रहा है। इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 553 लाख का बजट निर्धारित किया गया। उन्होंने बताया कि बैंक सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने में लगा हुआ है। इसके तहत गरीब मेधावी बच्चों को किसी संस्था के माध्यम से स्वेटर, पठन सामग्री व स्कूल ड्रेस देने की योजना बनाई गई है।
इस मौके पर उत्तराखंड कोआपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष विनोद संगर, संचालक केएस कैंतुरा, वीपीएस राणा, डीएस बुटोला, रमेश उनियाल, रूपराम भट्ट, मधुमति बिंजौला, पुष्पा पुंडीर, केएस नेगी, भूपेंद्र सिंह, पूरण लाल, राजेंद्र लिंगवाल, सीएम कुड़ियाल, वीपी सकलानी, मनमोहन असवाल, हरेंद्र सिंह रावत, कर्ण सिंह बर्थवाल, पूर्णानंद सेमवाल, अक्षयराज कुमार, जसपाल भंडारी, पीके तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें