फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर का युवक तीर्थनगरी में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। बागेश्वर जिले का एक युवक तीर्थनगरी में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के परिजनों ने ऋषिकेश कोतवाली में तहरीर देकर युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम बिनखोली, पोस्ट डंगोली, तहसील गरुड़, जिला बागेश्वर निवासी मुकेश पुरी गोस्वामी पुत्र महेश पुरी गोस्वामी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई योगेश पुरी गोस्वामी बीते एक महीने से ऋषिकेश में किराए के मकान में रह रहे थे। ऋषिकेश के एक व्यक्ति ने एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर बीते तीन वर्षों से उनके भाई से करीब 14 लाख रुपये ठग लिए हैं। बीते 29 अगस्त को ऋषिकेश के उसी व्यक्ति का फोन उसके भाई को आया था। तीन सितंबर को उनके भाई ने ऋषिकेश से उन्हें फोन पर सूचना दी कि उस व्यक्ति ने उसे एम्स में नौकरी लगाने के लिए बुलाया है। लेकिन बीते चार सितंबर से उनके भाई का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। अनहोनी की आशंका के चलते वे तीर्थनगरी आए। बीते 10 सितंबर को उनके भाई की स्कूटी आमबाग विस्थापित क्षेत्र में दिखी। लेकिन उनके भाई का कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है। उन्होंने कोतवाली पुलिस से इस ओर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। नगर कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि युवक की गुमशुदगी बागेश्वर में दर्ज की गई है। कोतवाली पुलिस भी इस ओर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें