फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्र की गंगा में डूबने से मौत

Fri, 22 Apr 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
छात्र के शव को गंगा से बाहर निकलवाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तैराकी के शौक में बीटेक के छात्र ने गंगा में डूबकर अपनी जान गंवा दी। कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद छात्र का शव गंगा से बाहर निकाला। शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया है। छात्र की मौत से परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी पंकज पोखरियाल के मुताबिक हिमांशु कोठियाल (25) पुत्र राकेश कोठियाल, निवासी इंदिरानगर, श्यामपुर स्थित दून इंस्टीट्यूट में बीटेक फाइनल इयर का छात्र था। बृहस्पतिवार दोपहर हिमांशु अपने एक दोस्त लोकेश के साथ बैराज क्षेत्र में गंगा किनारे घूमने निकला था।

इसी बीच उसने अपने दोस्त से गंगा में नहाने की इच्छा जताई। लेकिन दोस्त लोकेश उसे नहाने से मना किया। इसके बावजूद हिमांशु गंगा में उतरकर नहाने लगा। तैराकी का शौक रखने वाला हिमांशु तैरते-तैरते बीच गंगा में चला गया। वापस लौटते समय अचानक वह नदी के तेज बहाव में बहने लगा। उसे डूबता देख किनारे बैठे दोस्त ने मदद के लिए चीख-पुकार शुरू कर दी। लेकिन देखते ही देखते ही हिमांशु गंगा में ओझल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद छात्र के शव को बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार हिमांशु के पिता शिक्षक हैं और वह चंबा में तैनात हैं। इसके अलावा उसका एक छोटा भाई भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें