फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 वर्षों से फरार चल रहा वारंटी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। बीते 15 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को थाना रायवाला पुलिस ने मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

थाना रायवाला प्रभारी अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि रायवाला पुलिस टीम ने बीते 01 अप्रैल को विजय कुमार, निवासी डबल फाटक कटघर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, हाल निवासी 4 खम्बा रोड नजदीक पुलिस चौकी बंगला गांव थाना नागफनी मुराबाद उत्तर प्रदेश को उसके घर से गिरफ्तार किया। कहा अभियुक्त बीते 15 वर्षों से फरार चल रहा था। अभियुक्त के खिलाफ थाना रायवाला में लापरवाही से मौत के मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रेमसिंह नेगी, कांस्टेबल सचिन सैनी, दिनेश महर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें