फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने पहले आंतरिक सड़क खोदकर चलता बना लोनिरवि

विज्ञापन
लोनिवि की लापरवाही के कारण ग्राम पंचायत तपोवन के गुलाबनगर की इस तरह बदहाल बनी आंतरिक सड़क। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। ग्राम पंचायत तपोवन में गुलाबनगर की आंतरिक सड़क बीते तीन महीने से बदहाल बनी हुई है। सड़क पर ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। मामला संज्ञान में होने के बावजूद भी लोक निर्माण विभाग डिविजन नरेंद्रनगर उपखंड मुनिकीरेती इस ओर कार्रवाई करने के बजाय उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन

कुंभ मेला बजट से लोक निर्माण विभाग डिविजन नरेंद्रनगर उपखंड मुनिकीरेती को ग्राम पंचायत तपोवन की करीब 35 आंतरिक सड़कों को दुरुस्त करने के लिए लगभग तीन करोड़ 13 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। तीन महीने पहले लोनिवि ने गुलाबनगर की आंतरिक सड़क खोदकर छोड़ दी। सड़क निर्माण नहीं होने से बदहाल सड़क पर कई ग्रामीण चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय नागरिक अनुसूया प्रसाद पांडेय ने बताया कि आंतरिक सड़क निर्माण का कार्य स्थानीय ग्रामीणों के लिए परेशानी बना हुआ है। विभाग ने सड़क खोदने के तीन महीने बाद भी अभी तक इसकी सुध नहीं ली है। जिसका खामियाजा स्थानीय ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। इस बारे में कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है, उसके बावजूद भी समस्या जस की तस है।
कोट
लोनिवि की ओर से सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। जल संस्थान ने पेयजल लाइन को खोदा था, जिसके लिए निर्माण कार्य बंद था, जल संस्थान का काम होने के बाद जल्द सड़क निर्माण का कार्य भी शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय बिष्ट, सहायक अभियंता, लोनिवि डिवीजन नरेंद्रनगर उपखंड मुनिकीरेती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें