फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित और शिवम ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड में बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
शिवम गोस्वामी -फाइल फोटो - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। आदर्श ग्राम ऋषिकेश में रहकर योगाभ्यास कर रहे अंकित खत्री पुत्र लक्ष्मीनारायण खत्री और शिवम गोस्वामी पुत्र राजपाल गोस्वामी ने विश्व पटल पर भारत का नाम अंकित कर दिया है। अंकित राजस्थान जोधपुर ग्राम तिंवरी और शिवम गांव काकड़ा, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से हैं।
विज्ञापन

दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट और दिव्य योगपीठ अयोध्या की ओर से योग दिवस पर आयोजित गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एकपाद शीर्षासन में अंकित खत्री और एडवांस विश्वामित्र योगासन में शिवम गोस्वामी सबसे अधिक समय तक रुकने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके लिए इन दोनों को नवंबर में राष्ट्रपति से सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए उनके गांव में खुशी का माहौल है।

अंकित खत्री -फाइल फोटो- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें