फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपोखरी काजवे पर शुरू हुई भारी वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
रानीपोखरी जाखन नदी में बनाए गए वैकल्पिक मार्ग से शुरू हुआ यातायात। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। जाखन नदी में कच्चे काजवे के (वैकल्पिक मार्ग) निर्माण कार्य पूरा हो गया है। रविवार को कॉजवे को भारी वाहनों की आवाजाही के लिए भी खोल दिया गया। हल्के वाहन काजवे से पहले से गुजर रहे थे। मिट्टी बैठने के बाद अगले सप्ताह से काजवे का डामरीकरण किया जाएगा। फिलहाल मार्ग खुलने से ऋषिकेश-दून मार्ग के राहगीरों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

रानीपोखरी में जाखन नदी पर कच्चा काजवे तैयार हो गया है। रानीपोखरी का पुल टूटने के बाद से वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लोक निर्माण विभाग ने ह्यूम पाइप डालकर काजवे बनाया था।दो बार बारिश के चलते पहले काजवे और फिर पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। बीते दो दिनों से विभाग काजवे के निर्माण कार्य में जुटा रहा। लोनिवि के सहायक अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर 3:30 बजे काजवे को हल्के और भारी दोनों वाहनों के लिए खोल दिया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह भर तक यातायात और व्यवस्थाओं की निगरानी होगी। इसके बाद मौसम अनुुकूल होने पर काजवे का डामरीकरण किया जाएगा। अधिशासी अभियंता धीरेन्द्र कुमार ने काजवे का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें