फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबीटी में पंजीकरण कराने आने वाले यात्रियों को मिले सभी सुविधाएं : प्रेमचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनियुक्त उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करने के लिए आईएसबीटी आने वाले तीर्थयात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि चारधाम यात्रा पर जाने तीर्थयात्रियों का आईएसबीटी में भीड़ है, इसलिए आईएसबीटी में तीनों टाइम सफाई करवाई जाय। यात्रियों के लिए पर्याप्त पानी, बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों और पंखों का इंतजाम किया जाए। आईएसबीटी और आसपास के शौचालय की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। शौचालय सफाई के आकास्मिक जांच करने के लिए नगर निगम के सफाई निरीक्षकों को आदेश दिए जाएं। नालियों में छिड़काव करने, शहर की सड़कों पर हुए अस्थाई अतिक्रमण को हटाने, हाईवे और आंतरिक गलियों में घूम रहे लावारिस पशुओं, घोड़े, खच्चरों को कांजी हाउस शिफ्ट करने, होटलों, ढाबों चाय की दुकानों में रेट लिस्ट लगवाने, ऑटो विक्रम में रेट लिस्ट लगवाने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चारधाम की यात्रा पर आने वाले हर यात्री के साथ अतिथि देवो भव की तर्ज पर व्यवहार किया जाए। कोई भी यात्री यहां से अच्छा संदेश लेकर जाए। इस अवसर पर सन्दीप गुप्ता, मनोज ध्यानी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें