एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज की हालत स्थिर है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज को सोमवार की रात को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था।
उत्तराखंड में कोरोना : अस्पताल से होम आइसोलेशन में भेज स्वास्थ्य विभाग नहीं ले रहा समय पर सुध
उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एम्स अस्पताल में उनका उपचार जारी है। अभी हल्का बुखार और हल्की खांसी की शिकायत है। धीरे धीरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उनकी निगरानी में जुटे चिकित्सकों के अनुसार वह पूरी तरह से स्टेबल हैं।
सर्जरी के दौरान कोई परेशानी आए तो उसपर ध्यान देना, सर्जरी के बाद आपको किसी भी प्रकार का दर्द हो उसका प्रबंधन करना, सर्जरी से पहले, दौरान और बाद में आपको जितना हो सके आरामदायक स्थिति में रखना एनेस्थीसिया चिकित्सक की ही जिम्मेदारी होती है।
बॉर्डर पर 36 यात्री संक्रमित मिले, सैकड़ों वाहन लौटाए
नारसन/भगवानपुर (रुड़की) में यात्रियों के संक्रमित पाए जाने पर शाही स्नान के लिए नारसन बॉर्डर पहुंचीं नौ बसों में सवार लोगों को लौटा दिया गया। इन बसों में सवार 20 यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, भगवानपुर बॉर्डर पर भी 16 यात्रियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर कई वाहनों को लौटाया गया। नारसन बॉर्डर पर 3673 यात्रियों के कोरोना टेस्ट किए गए।
बुधवार को महाकुंभ के शाही स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे लोगों को रोककर नारसन बॉर्डर पर 7183 यात्रियों का पंजीकरण कर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 3510 यात्री कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लेकर पहुंचे थे, जिन्हें चेकिंग के बाद प्रवेश दे दिया गया। इस दौरान नौ बसों में 20 यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी को लौटा दिया गया।
वहीं, भगवानपुर पुलिस ने काली नदी चौकी और मंडावर चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों में सवार यात्रियों के कोरोना सैंपल लिए। काली नदी चौकी पर 270 और मंडावर चेक पोस्ट पर 240 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। इस दौरान दोनों जगह 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
ऐसे में पुलिस ने इन यात्रियों को वाहनों समेत लौटा दिया। पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को मास्क भी बांटे। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि चेकिंग के दौरान बहुत से ऐसे लोग आ रहे थे, जिनके पास मास्क नहीं था। उन्हें मास्क दिए गए। वहीं, बॉर्डर से सटे जंगल के रास्तों से भी कुछ वाहन सीमा में प्रवेश करने की फिराक में थे। पुलिस ने चेकिंग कर इन वाहनों को हाईवे से चेकिंग करवाकर आगे जाने के निर्देश दिए।