फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलकंठ में दो साल बाद टूटा सन्नाटा, रिकार्ड 2.50 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
16 नीलकंठ पैदल मार्ग से नीलकंठ धाम के लिए जाते शिवभक्त। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
कोरोनाकाल में पहली बार नीलकंठ धाम में सन्नाटा टूट गया है। मंदिर में रिकॉर्ड 2.50 लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। मंगलवार रात एक बजे से ही नीलकंठ में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लंबी लाइन लग गई। देर शाम तक मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को नीलकंठ पैदल मार्ग और लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर शिवभक्तों सैलाब उमड़ पड़ा। पैदल और मोटर मार्ग दिनभर भगवान शिव के जयकारों से गुंजायमान रहा। नीलकंठ पैदल मार्ग पर मंदिर से करीब डेढ़ किमी पहले भैरव मंदिर से शिवभक्तों की लंबी लाइन लग गई। देर रात से ही शिवधाम शंख, घंटी की ध्वनि और ऊं नम: शिवाय के मंत्रोच्चारण शुरू हो गए थे। करीब दो साल बाद महाशिवरात्रि पर्व पर नीलकंठ धाम में शिवभक्तों की भारी भीड़ जुटी।
नीलकंठ धाम के पुजारी शिवानंद गिरी ने बताया कि इस बार धाम में शिवभक्तों का रिकॉर्ड टूट गया है। यह पहली बार हुआ है जब महाशिवरात्रि पर्व पर नीलकंठ धाम में शिवभक्तों की इतनी भीड़ बढ़ी है। कोरोनाकाल के कारण बीते दो महाशिवरात्रि पर्व पर धाम में सन्नाटा छाया रहा। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में भी शिवभक्तों ने नीलकंठ धाम में जलाभिषेक नहीं किया। धाम में अभी भी जलाभिषेक का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें