रोडवेज डिपो में दो महीने के बाद नए एजीएम (सहायक महाप्रबंधक) की तैनाती हो गई है। देहरादून के पर्वतीय डिपाे के एजीएम प्रतीक जैन ने ऋषिकेश डिपो में कार्यभार संभाल लिया है।
31 दिसंबर 2023 को ऋषिकेश डिपाे के एजीएम प्रवीण कुमार भारती सेवानिवृत हो गए थे। उसके बाद हरिद्वार डिपो के एजीएम सुरेश चौहान को ऋषिकेश डिपो का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। उनके पास रुड़की डिपो का अतिरिक्त प्रभार था। वह ऋषिकेश डिपो को समय नहीं दे पा रहे थे। रोडवेज मुख्यालय की ओर से शुक्रवार एक फरवरी को आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें प्रतीक जैन को ऋषिकेश डिपो का एजीएम बनाया गया है। दो महीने तक डिपो में संचालन का काम यातायात अधीक्षक अनुराग पुरोहित देख रहे थे। डिपो में एजीएम की तैनाती न होने से किसी काम में हस्ताक्षर करवाने के लिए हरिद्वार की दौड़ लगानी पड़ रही थी।
I
I
I
I
Iरोडवेज डिपो में दो माह बाद एजीएम की तैनातीI
रोडवेज ऋषिकेश डिपो के वरिष्ठ लिपिक सहेंद्र सिंह सेवानिवृत हो गए। वह अक्तूबर 1988 में ऋषिकेश डिपो में कंडक्टर के रूप में भर्ती हुए थे। 30 साल बाद उनका कनिष्ठ लिपिक पद पर 2014 में पदोन्नति हुई थी। 2019 में उनका वरिष्ठ लिपिक के रूप में पदोन्नति हुई थी। करीब 35 साल की सेवा करने के बाद वह सेवानिवृत हो गए।
Iबिना एजीएम चल रहा श्रीनगर डिपोI
रोडवेज श्रीनगर डिपो में पांच साल बाद एजीएम और वरिष्ठ केंद्र प्रभारी की तैनती नहीं हो सकी है। उपनल से तैनात कैशियर पूरे डिपो को संभाल रहा है। 2012 में श्रीनगर गढ़वाल में रोडवेज डिपो बना था। डिपो में तत्कालीन सरकार ने 10 बसें दी गई थी। 2014 के बाद डिपो से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ। करीब पांच साल तक डिपो में एजीएम तैनात रहा। 2019 में डिपो में तैनात एजीएम का तबादला रोडवेज मुख्यालय में कर दिया गया था। उसके बाद से श्रीनगर डिपो में एजीएम की तैनाती नहीं हुई। डिपो में तैनात एसएसआई का तबादला भी हो गया। श्रीनगर डिपो में एजीएम का ऋषिकेश डिपो के एजीएम को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ऋषिकेश से श्रीनगर गढ़वाल की दूरी 110 किलोमीटर है।