रायवाला पुलिस ने एक शराब तस्कर को रंगे हाथों शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस को आरोपी के पास से देसी शराब के 95 पव्वे बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस को छिद्दरवाला में तीन पानी पुलिया के पास से एक युवक संदिग्ध अवस्था खड़ा नजर आया। इस बीच एक व्यक्ति युवक के पास आया। उसने व्यक्ति को चुपके से एक शराब का पव्वा पकड़ा दिया। पुलिस टीम को देख तस्कर मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसको दबोच लिया। पुलिस को तस्कर के पास से मिले कट्टे में देसी शराब के 95 पव्वे बरामद हुए। रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मलकीत सिंह (30) निवासी लालतप्पड़ थाना, डोईवाला, जिला देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।