ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर बृहस्पतिवार को नगर और ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर चौक डोईवाला में आतिशबाजी कर मिष्ठाई बांटी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस संगठन पूरे देश में प्रभावी होगा।
ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी ने कहा कि पार्टी में प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। प्रियंका युवाओं में लोकप्रिय हैं। नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री ने कहा कि प्रियंका सर्वसमाज के लिए काम करेंगी। कार्यक्रम में पूर्व ब्लांक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, पूर्व चेयरमैन महेश रावत, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा, विनोद चौहान, सभासद गौरव मल्होत्रा, अब्दुल कादिर, पन्नालाल गोयल, मनोज नेगी, नरेश मनवाल, रहमान अली, नवीन मिश्रा, तेजपाल सैनी, अमित मनवाल आदि मौजूद रहे।