ब्यूरो /अमर उजाला, डोईवाला। रानीपोखरी न्याय पंचायत के ग्राम पंचायत बडकोट के वीरपुर गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में जल संस्थान द्वारा पेयजल बिल बढ़ोतरी का विरोध करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बिल बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज रावत ने कहा कि पेयजल विभाग ने प्रति वर्ष 15 प्रतिशत बिलो में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। जो ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के हितों के विपरीत है। गांव में पेयजल व्यवस्था शहरों की तरह प्रभावी नहीं है।
मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार के माध्यम से लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा है, जिसमें बिलों में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का निर्णय वापस लेने की मांग की गई है। बैठक में प्यार सिंह पुंडीर, रविंद्र, अनिल प्रसाद सिल्सवाल, अंकित कोठारी, जयप्रकाश, संजय कुमार, राम सिंह बुटोला, सीमा राणा, मधु नेगी, रेणु शुक्ला, बीना बिष्ट, हेमा, आशा बिष्ट, सरोजनी, पूनम रावत आदि मौजूद थे।