फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज धरने पर बैठेंगे एम्स से निष्कासित कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश से निष्कासित कर्मचारी रविवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने जा रहे हैं। शनिवार को व्यापार सभागार में कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष राजपाल खरोला ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए यहां के नौजवानों ने कड़ा संघर्ष किया था। राज्य स्थापना के 18 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन राज्य के नौजवानों की तस्वीर नहीं बदल पाई है। यहां के युवा अभी भी रोजगार की तलाश में बेरोजगार बैठे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि एक बार दोबारा राज्य के नौजवानों के साथ मातृशक्ति और बुजुर्गों को कदम मिलाकर अपने हक की लड़ाई के लिए आंदोलन करना होगा। उन्होंने एम्स ऋषिकेश से निष्कासित किए जा रहे स्थानीय लोगों के आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान आंदोलनकारी संघर्ष समिति, मैत्री स्वयं सेवी संस्था, उत्तराखंड क्रांति दल, उत्तराखंड बेरोजगार संघ, अटल सेना, गढ़ सेना ने अपना समर्थन दिया। बैठक में पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए शहीद जवानों की आत्मा की शांति की कामना की गई।
इस दौरान बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार, मैत्री स्वयं सेवी संस्था अध्यक्ष कुसुम जोशी, दीपक रयाल, गढ़ सेना अध्यक्ष व पूर्व महासचिव डीएवी कॉलेज सचिन थपलियाल, रामकृष्ण तिवाड़ी, अरविंद हटवाल, डीएस गुसांई, मधु जोशी, मोहित डोभाल, नवीन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें