फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरम में सिमरन व उज्ज्वल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ओआईएमटी कॉलेज में चल रहे स्पोर्ट्स लीग प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मैच खेले गए। मैच के अंतिम चरण में छात्र-छात्राओं ने जोश दिखाया। स्पोर्ट्स लीग के अंतिम दिन कैरम प्रतियोगिता के फाइनल में बालिका वर्ग से सिमरन पाल ने प्रथम स्थान व समा सिद्धीकी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र वर्ग में उज्ज्वल ने प्रथम व जीष्णु थापा ने द्वितीया स्थान प्राप्त कर ट्राफी अपने नाम की। चैस प्रतियोगिता के फाइनल में एमबीए के छात्र राजन उनियाल ने जीत हासिल की। बैडमिंटन की फाइनल प्रतियोगिता में छात्र वर्ग के शुभम गोयल जीते और बालिका वर्ग में उर्वशी भंडारी ने जीत दर्ज की। रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के बीबीए की टीम ने बीसीए की टीम को हराया। वहीं बालिका वर्ग ने अपना दमखम दिखाते हुए बीएड की छात्राओं ने बीबीए की टीम को मात दी। वॉलीबाल प्रतियोगिता में पुुरुष वर्ग के छात्रों का कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें बीएसआईटी ने बीसीए को हराकर ट्राफी जीत कर दम लिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पुरुष वर्ग के क्रिकेट फाइनल प्रतियोगिता में बीएससीआईटी ने एमबीए को हराया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. राजुल दत्त ने विजेता व उपविजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुनील रावत, विकास गैरोला, डॉ. राजेश मनचंदा, सचिन गर्ग, अनिल राणाकोटी, चंद्रकांता सूद, मुकेश शर्मा, योगेश लखेड़ा, अंकित व्यास, गीता कैंतुरा, सीपी जोशी मीरा पैन्युली, प्रदीप रावत, मुकेश राणाकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें