फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 पर्यटक समेत 63 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला में 40 पर्यटकोंसमेत 63 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा सोमवार को 659 लोगों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि सोमवार को सरकारी अस्पताल में 233 लोगों की कोरोना जांच की गई। बीते दिनों की जांच रिपोर्ट में नौ लोग संक्रमित मिले हैं। उधर, फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डा. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती क्षेत्र में 136 लोगों की कोरोना जांच की गई। बीते दिनों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 10 लोग संक्रमित मिले हैं। उधर, यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 40 पर्यटकों समेत 44 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है। इसके अलावा सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र में 290 लोगों की कोरोना जांच की गई।
-------
इंसेट
306 लोगों को लगाई गई एहतियाती डोज
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, राजीवग्राम ढालवाला मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला में 306 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई। सरकारी अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर राहुल सक्सेना ने बताया कि सरकारी अस्पताल और संत निरंकारी भवन में 82 लोगों को डोज लगाई गई। इसके अलावा राजीवग्राम ढालवाला में 214 और लक्ष्मणझूला में 10 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें