फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया गुरुनानक देव महाराज का 552वां प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
श्री गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर डोईवाला गुरुद्वारा में शबद कीर्तन करते रागी जत्था। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। गुरुनानक देव महाराज के 552वें प्रकाशोत्सव श्रीगुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश के खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

गुरुद्वारा सिंह सभा के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित नानक निवास में दोपहर को दीवान सजाया गया। सैकड़ों लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेका गुरु की अमृतवाणी सुनी। श्रद्धालुओं ने लंगर भी छका। भक्तों ने शंख ध्वनि और घंटा घड़ियालों के साथ पूजा अर्चना की। अग्रवाल ने कहा की गुरु नानक जंयती कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाई जाती है। आज के दिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार गोविंद सिंह, सरदार मंगा सिंह, सरदार गोल्डी सिंह पार्षद, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, सरदार इंदर सिंह, सरदार बूटा सिंह, परमवीर सिंघल, इंद्रपाल सिंह, प्रेम सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह, सरदार अमरप्रीत सिंह, हरीश आनंद आदि थे।
मेयर ने नानक निवास पहुंचकर लिया आशीर्वाद
ऋषिकेश। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित नानक निवास में सजाए गए दोपहर के दीवान में रागी जत्थों ने अपनी अमृतवाणी में सबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया।। गुरु पर्व के पावन मौके पर सुबह नितनेम के बाद सुखमनी साहिब के पाठ हुए। रंग बिरंगी झालरों के झिलमिलाते नानक निवास मे सुबह से संगतों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। मेयर अनीता ममगाईं ने दोपहर बाद नानक निवास पहुंचकर गुरु महाराज का आर्शीवाद लिया। उन्होंने शहर की खुशहाली के लिए अरदास कराते सभी लोगों को गुरु पर्व की बधाई दी। मेयर ने कहा कि गुरु पर्व हमें गुरू नानक देव महाराज के बताए हुए सद्मार्ग पर चलने और उनकी शिक्षा को आचरण में उतारने का मार्ग दिखाता है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा में मत्था टेका
ऋषिकेश। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व के अवसर पर हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा, गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा, नानक निवास, निर्मल आश्रम गुरुद्वारा, गुरुद्वारा सिंह सभा श्यामपुर, गुरुद्वारा सिंह सभा जोगीवाला माफी छिद्दरवाला में माथा टेका। इस अवसर पर सरदार जगजीत सिंह, सरदार मांगा सिंह, राजेन्द्र गैरोला, अभिषेक शर्मा, परवीन बिष्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें