फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देकर ही होगा देश का नवनिर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। शेमराक अतुल्य स्कूल जौलीग्रांट के वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति से लोगों को रूबरू कराया। देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों पर लोगों ने जय हिंद के नारे बुलंद किए। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देकर ही देश के नवनिर्माण को गति दी जा सकती है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सागर मनवाल ने स्कूली बच्चों को नैतिक मूल्यों पर ध्यान देने पर जोर दिया। स्कूली बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी आदि भाषा पर गीत और नृत्यों की प्रस्तुति दी। देशभक्ति के गीतों पर लोगों ने भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगाए। विद्यालय डॉयरेक्टर राजेश चंदेल और प्रधानाचार्य बीना चंदेल ने विद्यालय की गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर अधिक फोकस रखा जाता है। कार्यक्रम में कोआर्डिनेटर साक्षी सिंघल, सुषमा चौधरी, रजनीश शर्मा, सूर्यकांत, आशीष शर्मा, सुभाष, नवीन पंवार, मनीष तिवाड़ी, सर्वेश कुमार, सुभाष चंदेल आदि तमाम लोग मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें