फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 पेटी अंग्रेजी शराब सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

शराब विरोधी अभियान चलाते हुए कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 15 पेटी अंग्रेजी शराब (180 बोतल) बरामद की हैं। बरामद की गई शराब की कीमत 72 हजार रुपए है।
विज्ञापन

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने शराब विरोधी अभियान चलाते हुए तहसील चौक पर दिल्ली नंबर की टाटा इंडिगो कार को रोका। तलाशी लेने पर उसमें अरुणाचल प्रदेश की 15 पेटी अंग्रेजी शराब (180 बोतल) बरामद हुईं। कार सवार दोनों युवकों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। युवकों की पहचान 19 वर्षीय संजय पुत्र कृष्ण कुमार निवासी ग्राम ढाणी डुलेट थाना मुना, तहसील व जिला हिसार हरियाणा तथा 36 वर्षीय राजकुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी ग्राम छोली, पोस्ट व थाना बिलासपुर, जिला यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई। दोनों को बृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि बरामद शराब की कीमत 72 हजार रुपये है। उन्होंने कहा कि पुलिस का ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थों व शराब की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें