फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विक्स कैंसर का वैक्सीन से उपचार संभव : प्रो. रविकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

सर्विक्स कैंसर का उपचार संभव है। किशोरावस्था में इसकी वैक्सीन लगाने से महिलाएं सर्विक्स कैंसर से सुरक्षित रह सकती हैं। यह जानकारी एम्स के निदेशक प्रो. रविकांत ने बुधवार को एम्स के स्त्री रोग विभाग की ओर से आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित मासिक जनजागरूकता अभियान कार्यक्रम में दी।
विज्ञापन

प्रो. रविकांत ने कहा कि कम उम्र में विवाह, शारीरिक संबंध बनाने व बच्चा पैदा करने वाली महिलाओं और एक से अधिक पुरुषों से संबंध बनाने वाली महिलाओं में सर्विक्स कैंसर की आशंका अधिक रहती है। वैक्सीन लगाने से इसकी रोकथाम की जा सकती है। किशोरावस्था में इसकी वैक्सीन लगाने से महिलाएं सर्विक्स कैंसर से सुरक्षित रह सकती हैं। स्त्री रोग विभाग की डॉ. शशि प्रतीक व डॉ. अनुपमा बहादुर ने छात्राओं को सर्विक्स कैंसर के प्रति जागरूक किया। उन्हें इस बीमारी के फैलने की वजह व रोकथाम के उपाय बताए गए। चिकित्सकीय टीम ने बताया कि इस बीमारी का पता सामान्यतौर पर पैप इस्मीयर टेस्ट के जरिए लगाया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. किरन कुंवर, डॉ. देवाशीष दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें