फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता में फाइट करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। ऊधम सिंह नगर में बीते 19-20 जनवरी को प्रदेश स्तरीय शहीद ऊधम सिंह कप ओपन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में देहरादून जिले ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विभिन्न जिलों के 150 कराटे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिले की कराटे टीम में सनत शास्त्री, आकाश भट्ट, सधन्य ध्यानी, राघव थपलियाल, आदित्य शर्मा, रुद्रांश कोटियाल, परिधि तायल, आन्या तायल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं रुद्राक्ष त्रिपाठी ने रजत और तनिष्का, तर्नव सिंह ने कांस्य पदक जीत संतोष करना पड़ा। सभी विजेता खिलाड़ियों को गुरुकुल इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह के दौरान मेडल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सनातन शास्त्री व परिधि तायल को बेस्ट फाइटर के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर कराटे कोच चंद्रमोहन तिवारी, स्कूल प्रबंधक मन्नु कुमार, तेजपाल पंवार, प्रीति कोटियाल, जयप्रकाश त्रिपाठी, संजय सिंह, मनोज शर्मा, रमन तायल, अनिल ध्यानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें