फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...चारों ओर हाहाकार बंद हो नशे का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । पूर्णानंद इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन योग सत्र का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वयंसेवी छात्रों की ओर से विभिन्न योगिक क्रियाओं का अभ्यास किया गया। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित एनएसएस शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ मैत्री स्वयंसेवी संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने किया। इस मौके पर स्वयंसेवी छात्रों की ओर से शीशमझाड़ी में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ‘मची है चारों ओर हाहाकार बंद हो नशे का कारोबार’, ‘ज्ञान हमें बढ़ाना है नशे को दूर भगाना है’ से लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बौद्घिक सत्र में कुसुम जोशी ने छात्रों को शिविर के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित सुखी जीवन के लिए हमें नशे से दूर रहना होगा। क्षेत्र को नशा मुक्त करने के लिए समय समय पर जनजागरुकता रैली के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। कार्यक्रम अधिकारी चंद्रमोहन रौथाण ने कहा कि नशे के गिरफ्त में फंस चुके लोग दृढ़ संकल्प के साथ नशे से मुक्ति पा सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहले संकल्प की समयावधि कम रखनी होगी, फिर धीरे धीरे इस संकल्प के समय को बढ़ाना होगा। इस अवसर पर विमला बड़ोला, विजया पुरोहित, ममता मुंजाल, विनोद कुलियाल, संदीप रावत, दीपक रयाल, निशा शर्मा, नवीन बड़ोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें