डोईवाला ब्लॉक के 29 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के कुल 3608 परीक्षार्थियों ने पहले दिन बोर्ड की परीक्षा दी। सुबह दस से एक बजे तक आयोजित परीक्षा में पहला पेपर हिंदी का रहा। परीक्षा केंद्र से बाहर आ रहे छात्र-छात्राओं के मुस्कुराते चेहरे बता रहे थे कि पेपर अच्छे गए हैं।
हाईस्कूल और इंटर की 21 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। डोईवाला ब्लॉक में 29 परीक्षा केंद्रों पर करीब 6753 विद्यार्थी परीक्षाएं दे रहे हैं। जिनमें शुक्रवार को इंटर के 3089 में से 3042 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
शनिवार को हाईस्कूल का हिंदी का पेपर सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। हाईस्कूल में 3685 परीक्षार्थियों में से 3608 ने परीक्षा दी। जबकि 77 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं यमकेश्वर विकासखंड में पहले दिन 10 केंद्रों पर हिंदी की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 296 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
-
पहले दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की परीक्षा संपन्न हुई। 29 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 3608 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 77 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। - धनबीर सिंह बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला