ग्राम सभा रायवाला के वार्ड नंबर नौ निवासी एक ठेकेदार ने दो युवकों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सूरज शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह मकान बनाने का काम करते हैं। शुक्रवार देर शाम को वह मन्नत काॅलोनी से काम करके घर वापस लौटे। उसके बाद बीईजी रोड रायवाला निवासी अनुष रावत व प्रतीतनगर निवासी आयुष गुरुंग अपने पांच-छह साथियों के साथ घर के भीतर घुस आए। इन्होंने मारपीट करते हुए उनको व परिजनों को गालियां दी। खिड़की के शीशे, बाइक में तोड़फोड़ कर दी। प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि अनुष रावत, आयुष गुरुंग व अन्य के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।