फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के बार के विरोध में उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। न्याय पंचायत श्यामपुर के जन प्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ग्राम सभा गुमानीवाला में खुले शराब के बार को बंद करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि शराब बार का लाइसेंस नियम विरुद्ध दिया गया है। ज्ञापन में कहा गया कि बार का लाइसेंस स्कूल से महज 50 मीटर की दूरी पर दिया गया है, साथ ही ये यात्रा का मुख्य मार्ग, प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, मंदिर और पंचायत घर के साथ घनी आबादी वाला क्षेत्र है। क्षेत्र में नशे की प्रवृत्ति से शांति भंग होने का अंदेशा भी है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने चेताया कि एक हफ्ते के अंदर अगर शराब बार का लाइसेंस रद्द नहीं होता तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों ग्राम प्रधान श्यामपुर शाकुंबरी बिष्ट, प्रधान भट्टोंवाला सतीश रावत, जिला पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय, ग्राम प्रधान खदरी, सरोप सिंह पुंडीर, ग्राम प्रधान भट्टों वाला सतीश रावत प्रधान श्यामपुर शाकंबरी देवी बिष्ट, गढ़ी प्रधान जयेंद्र सिंह रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश व्यास, देवेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।
नव चेतना जन कल्याण समिति ने किया विरोध
नव चेतना जन कल्याण विकास समिति और कल्याणी सेवा समिति की एक संयुक्त बैठक पंचायत घर गुमानीवाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता किशन नेगी ने तथा संचालन राजेश व्यास ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसी भी सूरत में ग्राम सभा में शराब का बार नहीं खुलने दिया जाएगा। इसके लिए 19 मई को महापंचायत बुलाई गई है। उसके बाद शराब बार के खिलाफ धरना दिया जाएगा। इस संबंध में दोनों समितियां पहले ही उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप चुकी हैं। बैठक में पुष्पा मित्तल, सुनीता खंडूरी, हरविंदर कौर, वचन सिंह भंडारी, इंद्रमणि जोशी, अजय चौधरी, मदन सिंह धनोला, गोविंद सिंह मेहर, देवेंद्र बेलवाल, नत्थी राणा, विनोद भट्ट, विनोद पोखरियाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें