सोमेश्वर मंदिर मार्ग पर पाइप लाइन बिछाने का कार्य कई दिनों से ठप है। मार्ग खराब होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के निराकरण कराने के बाबत लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर आयुक्त चतर सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा।
लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को प्रदेश महासचिव विरेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में बुधवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे। विरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि सोमेश्वर मंदिर मार्ग पर पाइप लाइन बिछाने का कार्य कई दिनों से बंद है। मार्ग के खराब होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बरसात के दौरान यहां के हालात ज्यादा खराब हो जाएंगा।
इसके अलावा चारधाम यात्रा के दौरान नगर क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते महिला तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त से समस्याओं के निराकर के निराकरण की मांग की है। इस अवसर पर आकाशदीप सोती, सीताराम, सुरेंद्र, विरेंद्र गुप्ता, रमेश अरोड़ा, सुरेंद्र कैंतुरा, कृष्ण कुमार, भगवती भट्ट, ओम प्रकाश, पूनम अरोड़ा, रितु सोती मौजूद रहे।