फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 शिकायतों में से दो का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तहसील दिवस पर फरियादियों का तांता लगा रहा जबकि ज्यादातर अधिकारी मौके से नादारद रहे। इस रवैये से बिफरीं तहसीलदार ने मौके से ही फोन कर अनुपस्थिति का कारण पूछा। जवाबदेही पर ज्यादातर अफसरों ने आनाकानी की। इससे भड़की तकसीलदार ने अनुपस्थित अफसरों से स्पष्टीकरण मांगने को कहा है। अव्यवस्था से पूर्ण तहसील दिवस पर 36 लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लेकिन इनमें से महज दो का ही निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेेत्रों से लोग कुल 36 समस्या लेकर पहुंचे। समस्याओं के निस्तारण के लिए जिम्मेदार अधिकारी नदारद मिले। कई विभागों के अधिकारियों ने या तो अपने जूनियर या फिर सुपरवाइजर को भेजकर खानापूर्ति की। तहसील दिवस पर नगर निगम और समाज कल्याण विभाग की तीन, सिंचाई विभाग और खाद्य पूर्ति विभाग की दो, एचआरडीए, एनएच, बंदोबस्त, थाना रानीपोखरी, जल संस्थान, हाइडिल और लोनिवि की एक-एक तथा राजस्व विभाग की 19 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें से कुल दो समस्या का ही मौके पर निस्तारण हो सका।

ये अधिकारी व प्रतिनिधि रहे मौजूद
विद्युत विभाग से उपखंड अधिकारी अरविंद नेगी, तहसील से राजस्व उप निरीक्षक अवतार सिंह भंडारी, संजय वर्मा, आरपी रयाल, नायब तहसीलदार करण सिंह, निर्माण शाखा पेयजल निगम से सुपरवाइजर अशोक कुमार, समाज कल्याण से एडीओ महेश प्रताप, वन विभाग से वन दारोगा रामलाल, जल संस्थान से मनोज कुमार, ग्राम विकास अधिकारी रमेश चंद्र, बाल विकास से सुपरवाइजर पवित्र हनुमंती, थाना रायवाला से उप निरीक्षक प्रेम सिंह नेगी, नगर निगम की टीएस निशात अंसारी, राजकीय अस्पताल से सीएमएस डॉ. एमपी सिंह, लोनिवि डोईवाला से अपर सहायक अभियंता छत्रपाल सिंह, जल संस्थान से जूनियर इंजीनियर पिंकी चंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


ये अफसर रहे नदारद
उद्योग विभाग के उप महाप्रबंधक, जिला पर्यटन अधिकारी, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, अधिशासी अभियंता एचएच, वन क्षेत्राधिकारी तहसील दिवस पर आयोजित जन सुनवाई में नहीं पहुंचे। बाकी विभागों से भी ज्यादातर कनिष्ठ अफसरों को भेजकर कोरम पूरा किया गया।

दस फरियादी पहुंचे समस्याओं को लेकर तहसील
डोईवाला। तहसील दिवस पर मंगलवार को डोईवाला में दस फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस दौरान तहसील के अधिकारियोें ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंध विभागों को भेजा है। आयोजित तहसील दिवस में ओमप्रकाश कांबोज ने बुल्लावाला सुसवा नदी में पुश्ता निर्माण, भारतभूषण कौशल ने श्मशान घाट के लिए जमीन की व्यवस्था करने की मांग की। लक्ष्मी कौशल ने बिजली पोल की समस्या बताई। इस मौके पर तहसील दार शूरवीर सिंह राणा, नायब तहसीलदार पदमदत नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें