फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2137 लोगों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में वैक्सीन लगाने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, यमकेश्वर ब्लॉक और मुनिकीरेती में 2137 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक टीकाकरण केंद्रों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। सरकारी अस्पताल में बढ़ती भीड़ कोविड-19 के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रही हैं। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सरकारी अस्पताल और हरिद्वार रोड स्थित राधास्वामी सत्संग भवन में 18 प्लस के 1381 लोगों का टीकाकरण हुआ। सुबह आठ बजे से ही टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन लगाने के लिए लोगों की भीड़ रही। प्राथमिक विद्यालय ढालवाला मुनिकीरेती में 18 आयु वर्ग के ऊपर वाले 350 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। यमकेश्वर ब्लॉक में इसी आयु वर्ग के 406 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ।
महाविद्यालय में हुआ 303 लोगों का टीकाकरण
ऋषिकेश। पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश में वैक्सीनेशन मेगा अभियान के तहत 303 लोगों को टीके लगाए गए। मंगलवार को सरकारी अस्पताल की ओर से महाविद्यालय के बीएमएलटी विभाग में टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी डा. संतोष कुमार पंत की देखरेख में बीएमएलटी छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया। कॉलेज के एनसीसी कैडेट व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। पंजीकरण के लिए विद्यार्थियों और अन्य लोगों की लंबी लाइन लगाई गई। वैक्सीनेटर व नर्सिंग ऑफिसर राहुल सक्सेना ने 18 प्लस वाले 303 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई। महाविद्यालय प्राचार्य की ओर से छात्रों के प्रमाण पत्र वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें