फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : नीलकंठ मंदिर में श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो /अमर उजाला, ऋषिकेेश। महाशिवरात्रि पर्व पर पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का आवागमन रविवार से शुरू हो गया है। चार मार्च की रात्रि महाशिवरात्रि के लिए खास होगी। इसके लिए तीन मार्च को शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पौड़ी पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। स्वर्गाश्रम से लेकर नीलकंठ मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर 140 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

रविवार को महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि पर्व के दौरान आने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा आदि के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। स्वर्गाश्रम से लेकर नीलकंठ मंदिर पैदल मार्ग के बीच तीन इंस्पेक्टर, 19 पुरुष सब इंस्पेक्टर, चार महिला सब इंस्पेक्टर, 12 हेड कांस्टेबल, 69 पुरुष कांस्टेबल, 26 महिला कांस्टेबल, छह ट्रैफिक पुलिस तथा 01 प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी। इससे अलावा किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि के लिए एलआईयू तथा गंगा नदी में दुर्घटना के लिए जल पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें