फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारयुक्त खुशहाल परिवार स्वर्ग के सामान : स्वामी चिदानंद

Thu, 16 May 2019 08:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन आश्रम में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गया। इस मौके पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि परिवार साथ हो तो व्यक्ति जीवन में हर समस्याओं का सामना कर सकता है। जीवन की समस्याओं के भवसागर को पार करने में परिवार लाइफ जैकेट का काम करता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त खुशहाल परिवार धरती पर स्वर्ग के सामान है। भारत की परंपरा हमेशा से संयुक्त परिवार की रही है। हमारा धर्म भी वसुधैव कुटुंबकम की शिक्षा देता है। अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस का उद्देश्य परिवार शृंखला को प्रभावित करने वाले सामाजिक, आर्थिक प्रक्रियाओं के विषय में चिंतन करना है। स्वामी ने कहा कि लोगों के पास सब कुछ है लेकिन भीतर से खाली होते चले जा रहे हैं। विश्व परिवार दिवस पर हम आपने आप को आगे बढ़ाने संकल्प लें।

अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर मुक्तानंद ब्रह्मचारी, स्वामी केशवानंद और अन्य संतों ने मिलकर विश्व एक परिवार बने व पूरे विश्व में शांतिमय वातावरण हो की कामना की। इस मौके पर सभी संतों ने जल, जंगल और जमीन को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें