फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: खुले में कूड़ा डंप कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे पालिकाकर्मी

Thu, 16 May 2019 08:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंद्रभागा नदी में उड़ेला जा रहा कूड़ा नगर पालिका मुनिकीरेती के स्वच्छ सर्वेक्षण और स्वच्छता के अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। नगर पालिका मुनिकीरेती के सफाईकर्मी खुले में कूड़ा डंप कर रहे हैं। इसके अलावा सफाई कर्मचारी चंद्रभागा नदी में भी उड़ेल रहे हैं।

विज्ञापन


नगर पालिका मुनिकीरेती के कुछ सफाईकर्मी चौदह बीघा के घरों से ट्रॉलियों से कूड़ा इकट्ठा कर चौदह बीघा पुल पर लाते हैं। इसके बाद ट्रॉलियों से कूड़ा चंद्रभागा नदी में गिराया जाता है। पुल के दोनों ओर से ही ट्रॉलियों से कूड़ा नदी में गिराया जाता है। वहीं कूड़े के आसपास बड़ी संख्या में लावारिस पशुओं का डेरा लगा रहता है। लावारिस पशु कूड़े को तितर बितर कर रहे हैं। इससे दुर्गंध और बीमारियां फैल रही हैं।

मामला संज्ञान में है। पूर्व में भी चौदह बीघा पुल से नदी में कूड़ा न डालने के लिए सफाईकर्मियों को निर्देशित किया गया था। मामले की जांच कर नदी में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-रोशन रतूड़ी, नगर पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती

पूर्व में भी पालिका के सफाई कर्मियों को पुल से चंद्रभागा नदी में कूड़ा न डालने के लिए कहा गया था। मामले को पालिका के समक्ष रखा जाएगा और यहां पर कूड़ा न डालने का बोर्ड भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

-गजेंद्र सिंह, सभासद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें