फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्थापथ की हर गतिविधि होगी कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

अब आस्थापथ पर हर प्रकार की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद होंगी। इसके लिए निजी संस्था गंगा सेवा दल ने आस्थापथ पर अलग-अलग क्षेत्रों में छह सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद अशोक पासवान ने बताया कि स्टर्डिया कॉलोनी गली नंबर चार से बैराज पुल के बीच आस्थापथ पर कुल छह कैमरे लगवाए गए हैं। इन कैमरों को ऋषिकेश कोतवाल रितेश शाह और आईडीपीएल पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश भट्ट के मोबाइल से भी जोड़ा गया है। कोतवाल रितेश शाह और चौकी इंचार्ज राकेश भट्ट अपने मोबाइल पर आस्थापथ को लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा इसका कंट्रोल रूम गंगा सेवा दल नामक संस्था गली नंबर छह स्थित कार्यालय में बनाया गया है। इस दौरान संस्था के राजकुमार शर्मा, अरविंद भंडारी, प्रेमनाथ, रमेश भट्ट, हरीशचंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें